ना करन ना शाहरुख..किसी ने नहीं किया सलमान को याद
साल 1998, करन जौहर की बतौर निर्देशक पहली फिल्म और शाहरुख खान, काजोल, रानी मुखर्जी व सलमान खान जैसे सुपरस्टार्स से सजी कास्टिंग। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट। आज भी रोमांटिक फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर। प्यार और दोस्ती जैसे यंग दिलों के लिए बेहद जरुरी रिश्तों से सजी इस फिल्म ने हाल ही में 16 साल पूरे किये। 16 सालों बाद आज भी ये फिल्म उतनी ही खूबसूरत व लोगों की पसंदीदा है जितनी सालों पहले थी।
16 साल पूरे होने की खुशी में शाहरुख खान ने कुछ कुछ होता है की पूरी टीम करन जौहर, काजोल, रानी मुखर्जी, जतिन ललित आदि को थैंक्स बोला। लेकिन वो शायद भूल गये कि फिल्म में सलमान भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में थे। हालांकि अब शाहरुख व सलमान के बीच वो दोस्ती भरा रिश्ता नहीं रह गया लेकिन इसके बावजूद कुछ कुछ होता है की सफलता से सलमान का क्रेडिट तो इग्नोर नहीं किया जा सकता।
हालांकि फिल्म के हीरो शाहरुख ही थे लेकिन सलमान का भी उतना ही अहम किरदार था। फिल्म में सलमान के किरदार ने लोगों को बेहद प्रभावित किया था।


Click it and Unblock the Notifications











