शाहरूख की फिल्म मुश्किल में
अभिनेता शाहरूख खान की फिल्म दूल्हा मिल गया विवादों में फंस गई है। इस फिल्म में पैसा लगाने वाले बिग पिक्चरस ने अपने हाथ खींच लिए है।
"सूत्रों के अनुसार, '' बिग पिक्चरस ने फिल्म के निर्माण में काफी पैसा लगाया है। इसके बावजूद आर्थिक मंदी को देखते हुए उन्होंने आगे और पैसा लगाने से मना कर दिया है।
फिल्म के निर्माता विवेक वासवानी को लगता है कि एक बार फिल्म पूरी तरह से तैयार हो जाएगी तो बिग पिक्चरस पैसा लगाने के लिए तैयार हो जाएगे।
बिग पिक्चरस के सीओओ सुनीर क्षेत्रपाल ने इस बारे में कुछ भी कहने से इंकार किया है। इस फिल्म में शाहरूख खान के साथ फरदीन खान और सुष्मिता सेन काम कर रहे है।
दूल्हा मिल गया फरदीन खान शाहरूख खान सुष्मिता सेन dulha mil gaya fardeen khan shah rukh khan sushmita sen


Click it and Unblock the Notifications