डॉन 2 आयेगा थ्री-डी अवतार में

डॉन वन में लोगों को डॉन शाहरूख इतना पसंद आ गया कि अब वो लोगों के लिए डॉन 2 बन गये हैं। इतना ही नहीं अब रा-वन के बाद शाहरुख खान डॉन 2 में भी थ्री-डी अवतार में दिखाई देंगे। डॉन 2 का निर्देशन फरहान अख्तर कर रहें है जो निर्देशन में माहिर माने जाते हैं।
फरहान अपनी फिल्मों में परफेक्शन लाने के लिए ही मशहूर हैं इन्होंने फिल्म के कुछ सीन्स में थ्री-डी इफेक्ट डाल कर देखा। ये देख फिल्म के निर्माता रितेश सिधवानी और फरहान काफी खुश हुए। उनकी माने तो ३डी इफेक्ट डाल देने से फिल्म कुछ ज्यादा ही इफैक्टीव लगने लगी और इसी के चलते अब आप पूरी फिल्म भी थ्री डी में देख सकते हैं। इस फिल्म को तमिल और तेलुगू में भी डब करने की प्लानिंग चल रही है।
बॉलीवुड में फिल्म हांटेड पहली थ्री-डी मुवी थी जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। इसके बाद से डारेक्टर थ्री-डी मुवी बनाने पर ही ज्यादा जोर दे रहें हैं। आने वाले समय में कई फिल्में आप थ्री-डी में देख सकते हैं।
शाहरुख खान इस दिवाली रा-वन में थ्री-डी लुक में ही दिखाई देंगे, इसके बाद डॉन 2 भी शाहरूख का क्रिसमस गिफ्ट रहेगा वो भी थ्री-डी में।


Click it and Unblock the Notifications











