होम शांति होम में शाहरुख और धोनी एक साथ
तो क्या क्रिकेट स्टार महेंद्र सिंह धोनी को भी फिल्मों का चस्का लग गया है और वे शाहरुख के खान के साथे होम शांति होम में एक साथ आ रहे हैं.
अब यह मत सोचिये कि शाहरुख ओम शांति ओम से इतने प्रभावित हो गये हैं कि वे अब होम शांति होम बना रहे है. दरअसल धोनी और शाहरुख ने होम शांति होम नाम के एक विज्ञापन की साथ में शूटिंग की है.
यह विज्ञापन वीडियोकान का है और होम शांति होम इसका टैग बनाया गया है.
इस विज्ञापन की मजेदार बात यह है कि इसमें शाहरुख ने जहां क्रिकेटर धोनी की तरह ड्रेस पहन रखी है वहीं धोनी ने ओम शांति ओम में ओम कपूर की भूमिका निभा रहे शाहरुख खान की तरह ड्रेस पहन रखी है. इस विज्ञापन में धोनी का अंदाज ओम शांति ओम वाले शाहरुख खान की तरह है.
लगता है ओम शांति ओम की बजाय होम शांति होम का विज्ञापन ज्यादा पसंद किया जायेगा क्योंकि इसमें बालीवुड और क्रिकेटीवुड के दो बादशाह जो शामिल हैं.


Click it and Unblock the Notifications