मीडिया ने गलत खबर छापी:शाहरूख
बालीवुड अभिनेता शाहरूख खान ने अपने उपर लगे मुहम्मद साहब के अपमान संबंधी आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि इसमें उनकी कोई गलती नही, सब मीडिया की करामात है।
गौरतलब हो कि बीते गुरूवार को मुम्बई अमन कमेटी नाम की एक संस्था ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है जिसमें कहा गया है कि शाहरूख ने मैगजीन लाइफ एण्ड स्टाइल को दिए गए साक्षात्कार में पैगम्बर मुहम्मद साहब का अपमान किया है। शाहरूख ने मुहम्मद साहब की तुलना एडोल्फ हिटलर और विंस्टन चर्चिल से की है। उन्होंने पैगंबर मोहम्मद को इतिहास की सबसे अप्रभावशाली शख्सियत बताया हैं।
वही शाहरूख ने इस बात से साफ इंकार करते हुए कहा कि मैगजीन के पत्रकारों ने गलती से प्रभावशाली शब्द को अप्रभावशाली लिख दिया है। उनका कहना है कि इस साक्षात्कार का वीडियो देखने पर सारी बात अपने आप साफ हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि एक मुस्मिल होने के नाते मुहम्मद साहब का अपमान कैसे कर सकता हूं।
शाहरूख फिलहाल लॉस एंजेलिस में करन जौहर की फिल्म माई नेम इज खान की शुटिंग में व्यस्त है। इस घटना पर क्षोभ जताते हुए उन्होने संदेश के जरिए मीडिया को अपनी बात भेजी है, जिसमें लिखा है कि इतिहास में पैगम्बर मुहम्मद से ज्यादा महतवपूर्ण व्यक्ति कोई नही है।
वही मैगजीन ने भी अपनी गलती मानते हुए एक माफीनामा छापा है।


Click it and Unblock the Notifications