शाहरुख से लेकर अमिताभ ने बना दिया इंग्लिश को फनी!
सालों पहले अमिताभ बच्चन व अमजद खान की नमक हलल फिल्म में अमिताभ जिन्हें अंग्रेजी नहीं आती थी ने एक डायलॉग बोला था आई कैन टॉग इंग्लिश, आई कैन वाक इँग्लिश बिकॉज इंग्लिश इज ए फन्नी लैंग्वेज। अब ये लैंग्वेज फनी हो या ना हो लेकिन बॉलीवुड ने धीरे धीरे इस लैंग्वेज को सच में फनी बना दिया है। आजकल हर एक फिल्म में फनी इंग्लिश का ट्रेंड चल निकला है।
कुछ साल पहले रिलीज हुई रंगीला फिल्म में आमिर खान जिन्हें इंग्लिश नहीं आती थी फनी सी इंग्लिश बोली जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया। उसके बाद दो साल पहले रिलीज हुई फिल्म जब तक है जान में शाहरुख खान को इंग्लिश नहीं आती थी और उन्हें कैटरीना कैफ इंग्लिश सिखाती हुई दिखीं। शाहरुख गलत तरह से अंग्रेजी बोलते दिखे और उनके फैंस को वो भी पसंद आया।
यही नहीं और भी कई हाल की फिल्में जैसे हैदर, शाहरुख की आने वाली फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में भी फनी इंग्लिश नज़र आ रही है। तो आइये जानते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में जिनमें एक्टरों ने फनी इंग्लिश का प्रयोग किया है।


Click it and Unblock the Notifications











