दातुकशिप पुरस्‍कार लेने जाएंगे शाहरूख

मलेयिशा के राज्य सचिव उमर कशेह ने इस बारे मे बताया कि शाहरूख खान 6 दिसम्बर को सुबह 730 बजे कुवालालुम्पूर हवाई अडडे पर पहुचेंगे।
जहां से वे सीधे कार्यक्रम स्थल दीवान सेरी नेगरी, अयेर केरोह जाएंगे। कार्यक्रम स्थल में 1000 गणमान्य व्यक्तियों के बीच शाहरूख खान को 10 बजे के करीब 'दरजाह मुलिया सेरी मलेका पुरस्कार' दिया जाएगा।
इस अवसर पर शाहरूख काले रंग का बाजू मेलायु परिधान पहनेगे जो कि मलेशिया का पारंपरिक परिधान है।
शाहरूख को यह पुरस्कार अपनी छ फिल्मों में मलेयिशा की खुबसूरती को दुनिया के सामने लाने मे योगदान देने के लिए दिया जाएगा।
गौरतलब हो कि शाहरूख की फिल्म 'वन टू का फोर' की शुटिंग मलाका (मलेशिया) में हुयी थी। इसके अलावा फिल्म'डॉन' के एक गाने को भी वहीं पर फिल्माया गया था।
वैसे भी शाहरूख मलेशिया में बहुत पसंद किए जाते है।


Click it and Unblock the Notifications