शाहरुख..सलमान..शाहिद-रितिक सभी कर रहे हैं रोमांस को इग्नोर!
बॉलीवुड में एक नया ट्रेंड शुरु हुआ है। आज कल के सितारे रोमांस को किनारे कर रहे हैं और अपना पूरा ध्यान एक्शन पर लगा रहे हैं। शाहरुख खान जो को रोमांस के किंग कहे जाते थे वो खुद भी आजकल एक्शन पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं ओर रोमांस को थोड़ा सा इग्नोर कर रहे हैं। अक्षय कुमार तो पहले से ही एक्शन किंग हैं।
सलमान खान भी अपनी शुरुआती फिल्मों से ही एक्शन और रोमांस की खिचड़ी ही दिखाते आए हैं। लेकिन धीरे धीरे वो भी एक्शन ओरियेंटेड फिल्मों की ही तरफ आकर्षित होने लगे। इसके अलावा अजय देवगन भी एक्शन में ही अपना हाथ आजमाने लगे हालांकि कॉमेडी में भी अक्षय व अजय ने बहेतरीन काम किया। लेकिन जहां तक रोमांस की बात है तो शाहरुख खान ही सिल्वर स्क्रीन के रोमांटिक हीरो के रुप में नज़र आते रहे।
लेकिन शाहरुख की कुछ हाल की फिल्मों को देखें तो शाहरुख भी धीरे धीरे रोमांटिक जोनर से एक्शन जोनर की ओर खिंचते चले जा रहे हैं जिससे उनके फैंस खासतौर पर लड़कियां थोड़ा सा निराश हैं। तो आइये देखते हैं इन टॉप एक्टरों की कुछ हाल की एक्शन फिल्मों की एक झलक तस्वीरों में


Click it and Unblock the Notifications











