'चियरलीडिंग' को बढ़ावा दे रहे हैं शाहरुख
बालीवुड अभिनेता शाहरूख खान अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडरस के माध्यम से चीयरलीडिंग को बढावा दे रहे है।
शाहरुख ने अपने नए टीवी रिएलिटी कार्यक्रम 'नाइट्स एंड एंजिल्स' के माध्यम से 'चियरलीडिंग' 6 लड़कियों की तलाश की है जो शाहरूख की टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाएंगी।
शाहरुख ने कहा, "'नाइट्स एंड एंजिल्स' के माध्यम से मैं अपनी टीम की मार्केटिंग नहीं कर रहा हूं। 'चियरलीडिंग' अमेरिका में एक बड़े खेल का रूप ले चुका है। मैं बस चाहता हूं कि इसे भारत में भी लोकप्रिय बनाया जाना चाहिए।"
आईपीएल के पहले संस्करण के दौरान 'चियरलीडर्स' ने खेल के दौरान रोमांच के साथ-साथ 'रंगीनी' पैदा करने में सफलता हासिल की थी, हालांकि कुछ लोगों का मानना था कि यह भारतीय संस्कृति के साथ मेल नहीं खाता है क्योंकि यह देखने में फूहड़ लगता है।


Click it and Unblock the Notifications