शाहरूख दीवाली में रॉ वन की सफलता के लिए पूजेंगे माता लक्ष्मी को

हर साल उनके बंगले मन्नत को लाइट्स से डेकोरेट किया जाता है और फिर वह अपने घर में घरवालों के साथ मिलकर दीवाली की खुशियां बांटते हैं। लेकिन इस बार शाहरूख अपनी फिल्म रॉ वन को लेकर काफी व्यस्त चल रहें हैं। यह उनकी ड्रीम फिल्म है जिसमें शाहरूख ने अपनी सारी मेहनत और जमा पूंजी झोक दी हैं। शाहरूख की यह फिल्म दीवाली के दिन ही रीलिज होने वाली है।
शाहरूख का कहना है कि उनकी यह फिल्म परिवार के लिए ही बनाई गयी है इसमें एक पिता और पुत्र के रिश्ते को बहुत अच्छे से दिखाया गया है। शाहरूख इस फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में दीवाली के समय लंदन में रहेंगे, जहां पर इन्होंने अपनी फिल्म का प्रिमीयर शो भी ऑर्गेनाइज किया है। वह काम में व्यस्त हैं इसका मतलब यह नहीं है कि वो इसबार दीवाली नहीं मनाएंगे।
जी हां इसबार कि दीवाली तो बहुत ही खास है और वह माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने की पूरी कोशिश करेंगे। शाहरूख की फिल्म रॉ वन दीवाली के दिन ही बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शित होगी, और वो इस फिल्म पर माता लक्ष्मी की कृपा के लिए हर तरह की मिन्नते करेंगे। खबर आई है कि वो लंदन में अपने पूरे परिवार के साथ पहले माता लक्ष्मी की ही पूजा करने वाले हैं। वहां पर भी वो दिवाली के जश्न को फीका नहीं होने देंगे।


Click it and Unblock the Notifications











