अपनी पार्टी में सलमान को दावत दे सकते हैं शाहरूख
मुंबई। अभी हाल ही में विधायक बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में सलमान खान से गले मिलकर रिश्तों की कड़वाहट कम करने के संकेत देने वाले शाहरूख खान जल्द ही अपने बंगले 'मन्नत' में एक बड़ी पार्टी देने वाले हैं। ऐसे में यह सवाल उठाये जा रहे हैं कि क्या शाहरूख, सलमान को अपनी पार्टी में बुलायेंगे, क्योंकि यह पार्टी भी इफ्तार पार्टी ही होगी।
अभी हाल ही में इंटरव्यू देने वाले शाहरूख ने कहा था कि आजकल मेरे आसपास चीजें काफी अच्छी हो रही हैं, मैं धार्मिक भावनाओं से जुड़े हुए दिन सेलीब्रेट करना चाहता हूं। मैं अपनी फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' की टीम के साथ पार्टी करना करूंगा। हालांकि शाहरूख ने यह नही बताया कि वह ये पार्टी कब देंगे।
देखें तस्वीरें- सलमान से जब गले मिले शाहरूख
शाहरूख के नजदीकी लोगों का मानना है कि इसी बहाने शाहरूख अपनी फिल्म का प्रमोशन भी करेंगे, जिसके लिए पार्टी में मीडिया के लोग भी शामिल होंगे। उम्मीद की जा रही है कि इस पार्टी में शाहरूख, सलमान को भी बुलायें।
सलमान ने भी अपने शो बिग बॉस में शाहरूख की तारीफों के पुल बांधकर दुश्मनी खत्म करने के संकेत दिये थे। अत: इन दोनों खानों के बीच फिर से दोस्ती होने की बात की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications












