'शाहरुख एक अच्छे निर्देशक हो सकते हैं'
बॉलीवुड के लोकप्रिय फिल्मकार करन जौहर का कहना है कि उनके मित्र और अभिनेता शाहरुख खान में एक अच्छे निर्देशक के सभी गुण मौजूद हैं।
करन ने साक्षात्कार में कहा कि शाहरुख कभी भी फिल्म का निर्देशन कर सकते हैं। उन्होंने कहा, "शाहरुख निर्देशन के लिए तैयार हैं।"
करन की आगामी फिल्म 'माई नेम इज खान' में लंबे अंतराल के बाद शाहरुख और अभिनेत्री काजोल को एक बार फिर पर्दे पर साथ-साथ नजर आएंगी। करन ने कहा कि काजोल और शाहरुख के साथ फिल्म करना उन्हें सबसे अधिक पसंद है।
करन ने कहा कि काजोल और शाहरुख के अभिनय में गजब की ऊर्जा की है। उन्होंने कहा कि दोनों कलाकारों के पास पर्दे पर जादू करने के शक्ति है।
करन जौहर काजोल बॉलीवुड माई नेम इज खान शाहरुख खान bollywood kajol karan johar my name is khan shahrukh khan


Click it and Unblock the Notifications