..................... Shahrukh Khan bodyguard Ravi reached to pick aryan khan from jail here read big stars bodyguard fees - Hindi Filmibeat

आर्यन खान को जेल से घर पहुंचाने वाले बॉडीगार्ड रवि की कमाई करोड़ों, सलमान के शेरा को किया पीछे !

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जेल से जमानत मिल गई है। इस पूरे केस के दौरान जहां लीगल टीम के साथ शाहरुख खान इस पूरे केस के दिन लगातार संपर्क में रहे हैं। वहीं एक ऐसा चेहरा जो लगातार एनसीबी के दफ्तर और कोर्ट में दिखाई दिया है वो हैं बॉडीगार्ड रवि। आर्थर रोड जेल से आर्यन खान को शनिवार को लेने भी रवि ही पहुंचे थे। बॉडीगार्ड रवि ने पूरी सुरक्षा के साथ आर्यन खान को जेल के गेट से गाड़ी तक पहुंचाया।

यहां तक कि जब आर्यन खान से मिलने के लिए शाहरुख खान जेल पहुंचे थे, तब भी वहां मौजूद भीड़ के सामने रवि दीवार बन कर खड़े थे। फिलहाल अब यह चर्चा शुरू हो गई है कि रवि कौन हैं? आखिर उनकी कमाई क्या है? रवि कई सालों से शाहरुख खान के बॉडीगार्ड हैं। रवि साल में कई करोड़ कमा लेते हैं।

Shahrukh Khan,

रवि सिंह लगातार शाहरुख खान के साथ रहते हैं फिर चाहे वो शूटिंग के लिए कहीं बाहर जाते हैं या फिर निजी काम के लिए परिवार के साथ। रवि को आप हमेशा कई बार कैमरे में देख चुके होंगे। लेकिन जब आर्यन खान को जेल से घर ले जाने के लिए रवि पहुंचे तो सबका ध्यान उन्हीं पर चला गया। रवि एक दशक से अधिक शाहरुख खान के सबसे वफादार बॉडीगार्ड हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख खान के बॉडीगार्ड एक साल में 3 करोड़ के करीब की कमाई करते हैं।

शिल्पा शे्ट्टी बॉडीगार्ड रवि

शिल्पा शे्ट्टी बॉडीगार्ड रवि

वैसे इस साल शाहरुख खान के बॉडीगार्ड रवि के साथ एक और सुपरस्टार के बॉडीगार्ड की चर्चा सबसे अधिक रही है। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस में जमानत मिलने के बाद बॉडीगार्ड गाड़ी के आगे से रास्ते पर खड़े हुए लोगों को हटाने के लिए गाड़ी के आगे भाग रहे थे।शिल्पा शेट्टी के निजी बॉडीगार्ड रवि कई सालों से शेट्टी परिवार के सबसे वफादार हैं।

सलमान खान बॉडीगार्ड शेरा

सलमान खान बॉडीगार्ड शेरा

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा का नाम भी हर कोई जानता है। जो कि सलमान खान के साथ हर वक्त हर जगह मौजूद होते हैं। सलमान खान की तरफ से एक साल में शेरा को 2 करोड़ तक की फीस दी जाती है। शेरा का खुद का सिक्योरिटी फर्म भी है।

अनुष्का शर्मा बॉडीगार्ड प्रकाश सिंह

अनुष्का शर्मा बॉडीगार्ड प्रकाश सिंह

अनुष्का शर्मा के बॉडीगार्ड प्रकाश सिंह भी काफी लोकप्रिय हैं। जो कि एक्ट्रेस के साथ हर वक्त उनकी सुरक्षा के लिए मौजूद रहते हैं। अनुष्का शर्मा के बॉडीगार्ड प्रकाश को साल में 1.5 करोड़ की फीस दी जाती है। कैटरीना कैफ के बॉडीगार्ड का नाम दीपक सिंह है। दीपक इससे पहले शाहरुख खान के भी बॉडीगार्ड रह चुके हैं। दीपक की फीस साल की 1 करोड़ के करीब है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X