लद्दाख में शाहरुख- पहले रिपोर्टर अब आर्मी ऑफिसर
1998 में रिलीज हुई फिल्म 'दिल से' में शाहरुख खान ने रेडियो के एंकर और रिपोर्टर का किरदार निभाया था जिसे नार्थ ईस्ट में चल रही प्रॉब्लम को कवर करने के लिए लद्दाख भेजा जता है और वहां वो एक टैरिरिस्ट लीडर का इंटरव्यू लेता है। और वहां मेघना (मनीषा कोईराला)से रेलवे स्टेशन पर मिलता है और उससे प्यार करने लगता है और उसके बाद शुरु होता है लद्दाख की वादियों में अमर और मेघना का रोमांस।
2012 में पूरे 12 साल बाद एक बार फिर से शाहरुख लद्दाख की वादियों में रोमांस करते नज़र आएंगे लेकिन इस बार फौजी के गेटअप में। और इस बार शाहरुख के साथ होंगी पहली बार कैटरीना कैफ। शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा भी इस फिल्म में नज़र आएंगी। फिल्म की तस्वीरों में शाहरुख कभी अनुष्का शर्मा के साथ बाइक पर रोमांस करते नज़र आ रहे हैं तो कभी कैटरीना कैफ की आंखों में देखते हुए हाथ में गिटार थामें नज़र आ रहे हैं।
अभी जो नयी तस्वीरें रिलीज की गई हैं उनमें शाहरुख खान एक फौजी के गेटअप में हैं। पहली बार किसी फिल्म में शाहरुख आर्मी के जवान की भूमिका निभाएंगे इससे पहले शाहरुख ने रिपोर्टर, प्रोफेसर, स्टूडेंट, डॉन, स्टेज आर्टिस्ट जैसे कई किरदार निभाए हैं लेकिन पहली बार बड़े परदे पर वो फौजी के गेटअप में दिखेंगे। टेलीविजन पर काफी समय पहले जब शाहरुख ने कदम रखा था तो उन्होने एक सीरियल किया था और उसमें उन्होने फौजी का किरदार निभाया था उस सीरियल ने शाहरुख के करियर को एक पहचान दी और साथ ही शाहरुख की एक्टिंग प्रतिभा को एक स्टेज दिया।
फिल्हाल यश चोपड़ा की इस रोमांटिक फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है और बाताया जा रहा है कि यह फिल्म दीवाली पर रिलीज होगी। शाहरुख और कैटरीना को पहली बार बड़े परदे पर रोमांस करते देखने को हर कोई बेताब है साथ ही शाहरुख-कैटरीना और अनुष्का की इस त्रिकोणीय प्रेम कहानी में क्या ट्विस्ट क्या रोमांच है ये जानने के लिए शाहरुख के फैन्स काफी उत्सुक हैं।


Click it and Unblock the Notifications












