BREAKING LEAK: शाहरूख - अनुष्का की बौने वाली फिल्म...लीक हुआ सीन...खुल गया राज़
शाहरूख खान - अनुष्का शर्मा स्टारर आनंद एल राय की अगली बौने वाली फिल्म को लेकर किसी को खासा कुछ पता नहीं है। अभी तक फिल्म का नाम भी किसी को नहीं पता है। लेकिन अब फिल्म से एक तस्वीर लीक हो गई है जो काफी कुछ बता रही है।
दरअसल, ये एक शादी के सजावट की तस्वीर है जिसपर लिखा है आफिया weds बऊआ। यानि कि शाहरूख खान का नाम फिल्म में बऊआ है और अनुष्का का नाम आफिया।

फिल्म की शूटिंग के दौरान, ये तस्वीर कहीं से बाहर आ गई है और इससे फिल्म का नाम ना सही लेकिन फिल्म में शाहरूख और अनुष्का के किरदारों का नाम ज़रूर बाहर आ गया।
कुछ दिनों पहले, फिल्म की कुछ और तस्वीरें लीक हुई थीं जहां शाहरूख खान की हल्दी की रस्म चल रही थी। इसका मतलब ये है कि फिल्म में शादी एक बहुत ही अहम हिस्सा होगा।
इसका एक और मतलब ये भी है कि फिल्म में काफी धूम धड़ाका होगा। एकदम आनंद एल राय स्टाइल। इब इन तस्वीरों को देखकर आपका भी मन सीधा फिल्म देखने का कर रहा होगा। लेकिन अभी इंतज़ार लंबा है।
वैसे तब तक आपको याद दिला देते हैं बॉलीवुड की बेस्ट शादियां -


Click it and Unblock the Notifications

