शाहरुख-सलमान का गले मिलना हो गया कॉमन, भइया कुछ नयी खबर सुनाओ

जहां तक साथ में दोबारा से काम करने की बात है तो अभी फिल्हाल तो शाहरुख और सलमान के साथ आने की कोई खबर नहीं है। 6 जुलाई को एक बार फिर से शाहरुख और सलमान बाबा सिद्दिकी की इफ्तार पार्टी पर मिले और दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया। हालांकि इन तस्वीरों में पिछली ही बार की तरह कुछ ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सलमान खान तो खुश हैं लेकिन शाहरुख को जैसे कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा।
लेकिन शाहरुख व सलमान दोनों के फैंस को जरुर ईस खबर से काफी फर्क पड़ा है। आइये देखते हैं ईद के इस मुबारक मौके पर शाहरुख व सलमान का गले मिलना लोगों को कितना भाया।
ईद हुई मुबारक, इफ्तारी पर गले मिले शाहरुख-सलमान
नवीन पांडे जो कि इंदौर से हैं का कहना है- "भाई ईद के मौके पर तो दुश्मन भी गले लग जाते हैं फिर शाहरुख और सलमान के बीच तो ऐसी कोई जानी दुश्मनी भी नहीं थी जो इस बात को इतनी बड़ी खबर बताया जा रहा है।" नीरज मिश्रा जो बैंगलोर से हैं ने कहा यार पिछले साल भी शाहरुख और सलमान गले मिले थे। यही नहीं बल्कि ईद के बाद भी अवॉर्ड फंक्शन्स में भी दोनों गले मिले। तो इसमें क्या नया है। ये तो कॉमन सी बात हो गयी है। कुछ नयी खबर सुनाओ।"
यानी अब तो फैंस के लिए भी ये कुछ खास नहीं रह गया कि शाहरुख और सलमान गले मिले। उन्हें भी पता है कि ये फिल्म इंडस्ट्री है और रिश्ते तो अजीब हैं ही यहां पर।


Click it and Unblock the Notifications