शाहरुख और गौरी भी हैं आम पति-पत्नी की तरह, थ्रोबैक वीडियो से हुआ यह साबित

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान भी आम पति पत्नी की तरह ही हैं, यह बात एक थ्रोबैक वायरल वीडियो से साबित हुई है। दरअसल हमेशा आम इंसान के मन में सेलेब्स को लेकर या उनके रिश्तों को लेकर सवाल तो आते ही हैं कि यह कैसे होगें, इनके यहां सब कैसे होता होगा। परंतु जब भी बात शाहरुख की आती है तो हर किसी का कहना होता है कि वह बहुत अच्छे इंसान है, बहुत अच्छे पति हैं। अब इस वायरल वीडियो को देखकर इतना तो सबकी समझ में आ गया है कि शाहरुख और गौरी का रिश्ता कैसा है।
इस बात से तो कोई भी इंकार नहीं कर सकता है कि शाहरुख खान और गौरी बॉलीवुड के गोल्डन कपल हैं और 30 से अधिक साल साथ रहने के बाद भी वे आज भी कपल गोल्स देते हैं।
दोनों बहुत रियल है, वे वास्तविक हैं, वे प्यार करते हैं, वे लड़ते हैं और वे बहस भी करते हैं। शाहरुख का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पठान अभिनेता अपने सोने के तरीके को लेकर अपनी पत्नी गौरी से बहस करते नजर आ रहे हैं।
शाहरुख फोन कॉल पर गौरी से कहते नजर आ रहे हैं कि वह उन्हें सालों से जानती हैं और उन्हें पता होना चाहिए कि उन्हें इस बारे में उनसे बात नहीं करनी चाहिए। जबकि करण जौहर, भी बीच बीच मजाक करते नजर आ रहे थे।
वहीं अगर हम अभिनेता शाहरुख खान की पर्सनल लाइफ की बात करें तो, शाहरुख और गौरी की लवमैरिज हुई थी, दोनों कई सालों से साथ हैं। कपल के तीन बच्चे आर्यन, अबराम और सुहाना खान हैं। शाहरुख के दोनों बड़े बच्चे सुहाना और आर्यन बॉलीवुड में अपने डेब्यू की पूरी तैयारी कर चुके हैं।
वहीं अगर शाहरुख के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में शाहरुख की फिल्म पठान रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकोर्ड तोड़ दिए हैं और सुपरहिट साबित हुई है। इसके बाद शाहरुख के पास दो बड़ी फिल्में जवान और डंकी भी है, जिनकी रिलीज का फैंस इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
