अलीगढ़ मुस्लिम युनीवर्सिटी नहीं जाएंगे शाहरुख
सर्दी और कोहरे की वजह से बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का अलीगढ़ मुस्लिम युनीवर्सिटी (एएमयू) का दौरा स्थगित हो गया है। विश्वविद्यालय अधिकारियों के मुताबिक शाहरुख की यात्रा की नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।
शाहरुख 23 जनवरी को विश्वविद्यालय पहुंचने वाले थे। वह यहां आयोजित होने वाले संवाद सत्रों में छात्रों के साथ बातचीत भी करने वाले थे। उर्दू के मशहूर लेखक व गीतकार जावेद अख्तर और बहुमुखी अभिनेत्री व सामाजिक कार्यकर्ता शबाना आजमी को भी शाहरुख के साथ संवाद सत्रों में शामिल होना था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
More from Filmibeat
aligarh अलीगढ़ जावेद अख्तर माई नेम इज खान शबाना आजमी शाहरुख खान javed akhtar my name is khan shabana azami shahrukh khan


Click it and Unblock the Notifications











