AWWW: बेटों के साथ अक्षय कुमार और शाहरूख खान की होली, देखें तस्वीरें

[तस्वीरें] शाहरूख खान हों या अक्षय कुमार परिवार से प्यार सबको है और अपने बच्चों से दोनों ही बहुत प्यार करते हैं। भई सब करते हैं। और बच्चों के साथ बच्चे बन जाना तो हर मां बाप की आदत होती है। वो भी तब जब बच्चा बस बोलना सीख रहा हो तो उसके साथ बच्चे बन कर ही आप मस्ती कर सकते हैं। शाहरूख खान भी इस नियम से अलग नहीं हो सकते।

तो शाहरूख ने बेटे अबराम के साथ इस बार मनाई होली पर उनकी होली कैसे मनी ये पढ़कर आप भी बस यही कह पाएंगे कि शाहरूख खान वाकई अब भी बहुत क्यूट हैं। और जब बात अपने बच्चों की आए तो उनका बचपना भी खुलकर सामने आता है।

शाहरूख ने ट्वीट करके बताया कि उन्होंने अबराम के साथ एक बाल्टी में होली के गुब्बारे पानी से भरे और फिर उन्हें अपने ही पैरों पर मारा। इसके बाद वो परिवार के साथ एक लंबी ड्राइव पर निकल गए।

वहीं अक्षय कुमार के बेटे आरव होली का खूब मज़ा लेते दिखे। पर हर बार की तरह इस बार भी उनकी बेटी की झलक मीडिया को नहीं मिली। लेकिन हां आरव की मस्ती और अक्षय की खुशी देखकर आप भी खुश हो जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X