शाहरुख और अजय के बीच दुश्मनी की वजह 'काजोल'
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और सुपरस्टार अजय देवगन के बीच कोई जानी दुश्मनी नहीं जो कि सालों से चली आ रही थी। ये दुश्मनी शुरु हुई दो साल पहले जब शाहरुख खान की जब तक है जान और अजय देवगन की सन ऑफ सरदार एक ही दिन रिलीज हुईं। हालांकि अजय और शाहरुख के बीच दूरियों की खबरें तब से आ रही थीं जबसे शाहरुख खान के साथ कई सारी रोमांटिक हिट्स दे चुकी खूबसूरत अदाकारा और शाहरुख खान की करीबी दोस्त काजोल की अजय देवगन के साथ शादी हुई। शादी के बाद से ही खबरें आने लगीं कि शाहरुख और काजोल की नजदीकियों से अजय को काफी चिढ़ है और वो इस बात को नहीं एक्सेप्ट कर पाते कि उनकी पत्नी की जोड़ी लोगों को उनके साथ नहीं बल्कि शाहरुख खान के साथ ज्यादा प्यारी है।
खैर अब इस बात का गम तो अजय को हमेशा ही रहेगा कि काजोल के बेस्ट जोडी़दार तो शाहरुख खान ही हैं चाहे वो शादी से पहले हो या शादी के बाद। अजय के साथ शादी के बाद भी काजोल ने कभी खुशी कभी गम जैसी हिट फिल्म दी वो भी शाहरुख खान के साथ। जबकि अजय और काजोल ने साथ में जितनी भी फिल्में की वो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं।
ये तो थी चिंगारी की शुरुआत लेकिन इस चिंगारी ने आग का रुप तब धारण किया जब अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार और शाहरुख खान की जब तक है जान साल 2012 में दीवाली के दिन ही रिलीज हुईं। इन दोनों फिल्मों ने अच्छी कमाई की लेकिन एक ही दिन रिलीज होने के चलते अजय इस बात से खफा थे कि शाहरुख खान और यश राज बैनर ने अधिकर हॉल पहले से ही बुक कर लिये थे। इसकी वजह से सन ऑफ सरदार को जो सफलता मिलनी चाहिए थी वो नहीं मिली। यहां तक कि उसके बाद शाहरुख और काजोल भी एक दूसरे के साथ नज़र नहीं आए।
लेकिन हाल ही में मुंबई में सिंघम 2 के सेट पर जाकर जब शाहरुख ने अजय को गले लगाया तो यूं महसूस हुआ कि ये दरार भी जल्द ही भर जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications