विमल पान मसाला बना शाहरुख, अजय और टाइगर के लिए मुसीबत, कोर्ट ने जारी किया नोटिस!

shahrukh khan ajay devgn tiger shroff

Shahrukh, Ajay and Tiger in trouble- विमल पान मसाला का विज्ञापन करने के बाद शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर अक्सर खबरों में रहते हैं। लेकिन अब इसको लेकर एक विवाद हो गया है और ये सभी सितारे कानूनी पचड़े में फंस गए हैं।

खबरें हैं कि जयपुर के जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम-द्वितीय इन अभिनेताओं को लेकर नोटिस जारी किया है। कहा जा रहा है कि सितारों के द्वारा गुमराह करने वाला विज्ञापन किया जा रहा है।

इस दौरान अभिनातों के साथ साथ जेबी इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष को भी एक नोटिस भेजा गया है। इससे इतना तो तय है कि एक्टरों के लिए काफी बड़ी मुसीबत आने वाली है।

19 मार्च को कोर्ट में बुलाया गया

इस नोटिस में जिन जिन समस्याओं को लेकर बात की गई है उसके जवाब को लेकर 19 मार्च को सभी की पेशी होनी है और जवाब तलब किया जाएगा। बता दें कि इस विज्ञापन में एक लाइन कही गई कि, दाने दाने में केसर का दम।

इसको लेकर विवाद हो रहा है और लोगों का कहना है कि विज्ञापन काफी गुमराह करने वाला है। जिस फोरम से नोटिस जारी किया गया उसकी अध्यक्षता ग्यारसीलाल मीना और सदस्य हेमलता अग्रवाल कर रहे हैं।

इसको लेकर जयपुर के ही रहने वाले योगेन्द्र सिंह बडियाल ने शिकायत की थी। ना सिर्फ केसर का दम बल्कि उत्पाद की कीमतों को लेकर भी काफी बवाल हो रहा है। अब देखने वाली बात होगी कि 19 मार्च को ये सभी सितारे कोर्ट में हाजिर होते हैं या नहीं।

काम में बिजी हैं सितारे

शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ इस वक्त अपने अपने काम में काफी ज्यादा बिजी हैं। सभी फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं और ऐसे में समय निकालकर ये सितारे कैसे पहुंचते हैं ये तो वक्त ही बताएगा। बता दें कि शाहरुख खान हाल ही में राजस्थान पहुंचे थे और उनको देखने के लिए काफी संख्या में फैंस जमा हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X