तस्वीरें- टाइफा अवार्ड्स में सितारों की मस्ती
वैंकुवर। वैंकुवर में आयोजित पहले टाइफा अवार्ड्स में बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े सितारों ने अपनी चमक बिखेरी। इस मौके पर सुपर स्टार शाहरूख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी स्टेज परफार्मेंस से दर्शकों का मनोरंजन किया। शाहरूख ने दर्शकों को सम्बोधित करते हुए पहले उनके प्यार और सम्मान के लिए आभार प्रकट किया। इसके बाद सुपर हिट गानों 'छम्मक छल्लो' और 'सूरज हुआ मद्धम' पर परफार्मेंस दी।
वहीं शाहरूख से पहले कैटरीना कैफ, अभिषेक बच्चन, प्रियंका चोपड़ा और ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी परफार्मेंस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह पहला मौका है जब ऐश्वर्या ने 2011 में अपनी बेटी के जन्म के बाद स्टेज परफार्मेंस दी।
समारोह में बेस्ट फिल्म का अवार्ड 'बर्फी' को तथा बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस का अवॉर्ड क्रमश: रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा को दिया गया। बर्फी के लिए ही अनुराग बसु को भी बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड भी दिया गया।
तस्वीरों में देखिये टाइफा अवार्ड्स में सितारों की मस्ती-


Click it and Unblock the Notifications