#DEVDAS REMAKE...दासदेव 2018 में होगी रिलीज..मिलिए पूरे स्टारकास्ट से...
शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म देवदास की रिमेक बनने जा रही है। जी हां इसकी घोषणा हो चुकी है। आपको बता दें कि ये फिल्म 2018 में वैलनटाइन वीक में में रिलीज हुई थी। शाहरुख खान की देवदास 2002 में रिलीज हुई थी और इसकी रिमेक अब बनने जा रही है।
इस फिल्म में ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित लीड रोल में थे। लेकिन इसके सीक्वेल में जो स्टारकास्ट है उसके बारे आपको जानना चाहिए। आपको बता दें कि फुकरे फेम रिचा चढ्ढा इसमें पारो के किरदार में नजर आएगी।

इस किरदार को ऐश्वर्या राय ने निभाया था। इस फिल्म का लीड रोल राहुल भट्ट निभाते हुए नजर आएंगे जो दासदेव बनने वाले है। इस फिल्म में चंद्रमुखी का किरदार अदिति राव हैदरी निभाएगी। आपको बता दें कि देवदास में इस किरदार को माधुरी दीक्षित ने निभाया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस में 16 फरवरी को रिलीज की जाएगी। अब देखना ये है कि ये दर्शको को पसंद आती है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











