इनके साथ शाहरुख खान की जोड़ी है सबसे CUTE- गौरी खान ने किया ऐलान
शाहरुख खान का पूरा परिवार काफी ज्यादा चर्चा में रहता है और एक दूसरे के साथ सभी की काफी अच्छी बॉंडिंग है। उनके छोटे बेटे अबराम की बात करें तो वो सबका चहीता है और पापा शाहरुख के तो सबसे ज्यादा करीब है। आज गौरी खान ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है और लिखा है कि अगर इन दोनो को दुनिया का सबसे प्यारा जोड़ा घोषित कर दिया जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। दरअसल ये तस्वीर शाहरुख खान और उनके छोटे बेटे अबराम की थी।
इस तस्वीर में नन्हे से अबराम अपने पैरों के अंगूठे पर खड़े होकर शाहरुख खान के माथे को चूमने की कोशिश कर रहें हैं। शाहरुख खान और अबराम खान की अगर बचपन की तस्वीर देखी जाए तो दोनो में किसी भी तरह का कोई खास अंतर नहीं दिखेगा।

बचपन दोनो लोग बिल्कुल एक ही तरह के नजर आते थे। गौरी खान के पोस्ट करने के बाद ये तस्वीर सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है और शाहरुख के फैंस इसको काफी ज्यादा पसंद भी कर रहें हैं।
शाहरुख खान इस समय फिल्म जीरो को लेकर चर्चा में है फिल्म अगले महीने रिलीज होने वाली है..आइए एक नजर आ डालते है अबराम और फैमिली की कुछ क्यूट सी तस्वीरों पर....


Click it and Unblock the Notifications