'शाहरूख खान अब मेरे लिए कंपिटिशन नहीं हैं....'- सलमान खान
शाहरूख खान, आमिर खान और सलमान खान सालों से बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं और कोई शक नहीं कि फैंस इन्हें बेहद प्यार करती है। तीनों खान के बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी हैं।
ताजा बात करें तो एक ओर जहां तीनों खान आपसे में अच्छे दोस्त हैं। वहीं उनके फैंस के बीच अभी भी तलवारें तनी रहती हैं कि कौन किससे बेहतर है। खैर, जब सलमान खान ने इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बहुत ही दिलचस्प जवाब दिया।
DHOOM 4: सलमान खान का साथ देंगे ये ब्लॉकबस्टर स्टार.. धमाकेदार जोड़ी!
सलमान खान ने कहा, 'लोगों ने सालों से मुझे, शाहरूख और आमिर को बहुत प्यार दिया है.. उनकी वजह से आज हम यहां हैं.. लिहाजा, हम अब एक दूसरे के लिए कंपिटिशन नहीं हैं.. ना शाहरूख, आमिर मेरे लिए कोई कंपिटिशन हैं.. ना मैं उनके लिए..'
सलमान ने आगे कहा, मैं किसी के साथ कंपिटिशन नहीं करता.. मेरी रेस खुद से है। जो मुझे पसंद नहीं करते.. वो मुझे बोल देते हैं- भाई तू आजकल अच्छा काम कर रहा है.. या नहीं कर रहा है।
ALERT: सलमान खान के बाद.. अब शाहरूख भी बनेंगे 'सुल्तान'!
सुपरस्टार ने कंपिटिशन की बात पर कहा, जब हमने इंडस्ट्री में एंट्री ली थी तो हम अपने सीनिसर से कंपिटिशन करते थे। आज अपने जूनियर्स से भिड़ना काफी मुश्किल है। आज हम सीनियर पोजिशन पर हैं। हम्मम.. कोई शक नहीं कि सलमान ने काफी पते की बात की है।
यहां जानें सलमान खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications