..................... Shahrukh, Aamir Khan don't matter, if the content isn't good- Vikramaditya Motwane - Hindi Filmibeat

''शाहरुख या आमिर की फिल्में भी लोग नहीं देखते, यदि कंटेंट अच्छा ना हो'', निर्देशक का करारा बयान

पिछले कुछ सालों से बॉलीवुड में विषय प्रधान फिल्मों का बोलबाला रहा है। अब सितारों से आगे फिल्म की कहानी मायने रखती है। भले ही फिल्म में शाहरुख खान हों या सलमान या आमिर, यदि कंटेंट अच्छी नहीं तो लोग फिल्म नहीं देखते। निर्देशक विक्रमादित्य मोटवाने ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा- अब इससे फर्क नहीं पड़ता की बजट कितना बड़ा है, स्टार कौन है, फिल्म में कहानी होनी चाहिए।

उड़ान, लुटेरा, सेक्रेड गेम्स जैसा कंटेंट देने वाले निर्देशक विक्रमादित्य मोटवाने ने पीटीआई से बात करते हुए जीरो और ठग्स ऑफ हिंदुस्तान जैसी फिल्में शाहरुख खान और आमिर खान के होने के बावजूद नहीं चली और बधाई हो, अंधाधुन जैसी फिल्में ब्लॉकबस्टर रहीं क्योंकि अब कंटेंट मायने रखता है।

Shahrukh, Aamir Khan

निर्देशक ने कहा- फिल्ममेकर्स के तौर पर पहले हम सिर्फ सिंगल स्क्रीन्स तक ही सीमित थे। इसके बाद मल्टीप्लेक्स का कॉन्सेप्ट आया लेकिन फिर भी हमें ढाई से तीन घंटों में अपनी फिल्म की कहानी कहनी थी। अब हम फिल्म को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म तक ले जा सकते हैं। इस क्रिएटिव स्पेस में सभी ट्रेंड्स ने ये साबित किया है कि अगर किसी प्रोजेक्ट में कंटेंट की कमी है तो आपका सफल होना मुश्किल है फिर आपके पास कितना ही बड़ा स्टार क्यों ना हो।

यहां जानें हाल फिलहाल में फ्लॉप हुई 'स्टार्स' की फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X