Shehnaaz Gill: किसी का भाई किसी की जान के सेट से शहनाज गिल का राघव जुयाल के साथ रोमाटिंक वीडियो हुआ वायरल

Shehnaaz Gill: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई, किसी की जान' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल का एक वीडियो इसी फिल्म के को-एक्टर राघव जुयाल के साथ वायरल हो रहा है। यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई, किसी की जान' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। एक्शन थ्रिलर इस मूवी में शहनाज गिल, पलक तिवारी, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम और जस्सी गिल जैसे स्टार्स अहम भूमिका में नजर आएंगे।
दरअसल बीते दिनों सलमान खान ने ट्रेलर लॉन्च के मौके पर दो स्टार्स की पोल खोल कर दी थी। अब हाल ही में 'किसी का भाई, किसी की जान' के सेट पर से शहनाज गिल और राघव जुयाल की एक वीडियो खूब वायरल हो रही है।
वहीं फिल्म किसी का भाई किसी की जान में राघव जुयाल और शहनाज गिल पहली बार साथ काम कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म के सेट से एक गाने की शूटिंग का बीहाइंड द सीन्स वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को नीला अम्ब्रा नामक पेज पर शेयर किया गया है।
वीडियो में दोनों बड़े ही प्यार से एक-दूजे की आंखों में बड़े ही प्यार से देखते हुए और किसी गाने की रिहर्सल करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों के इस रोमांटिक वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स दो हिस्सों मे बंट गए हैं।
एक तरफ फैंस एक्ट्रेस को लाइफ में आगे बढ़ने के लिए कह रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग उन्हें सिद्धार्थ शुक्ला से मूव ऑन करने के लिए ताना मार रहे हैं। किसी ने दोनों की तारीफें की और किसी किसी ने शहनाज को ट्रोल कर दिया है। आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है, जब शहनाज और राघव का नाम जुड़ा है।


Click it and Unblock the Notifications