Shehnaaz Gill: धोखा मिलने पर छलका अभिनेत्री का दर्द, कहा- 'सबने मुझे छोड़ दिया...'

Shehnaaz Gill

Shahnaz Gill: रियालिटी शो बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल आज के वक्त में इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा चर्चित और मशहूर एक्ट्रेस में से एक हैं। हमेशा ही खबरों में रहने वाली शहनाज गिल इन दिनों अपने नए गाने 'यार का सताया हुआ है' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इसी बीच शहनाज गिल ने खुद को मिलने वाले धोखे के बारें में बात की और सच का खुलासा किया।

शहनाज गिल की पहचान-

मेहनत के दम पर अपनी अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल बैसे तो इन दिनों सॉन्ग 'यार का सताया हुआ है' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस गाने में शहनाज के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आ रहे हैं। फैंस को शहनाज का यह गाना काफी पसंद आ रहा है। जाहिर है कि शहनाज कहीं भी नजर आए, चाहें वह गाना हो, कोई रियालिटी शो हो या फिल्म हो फैंस हमेशा ही शहनाज पर जमकर प्यार लुटाते हैं।

हाल ही में शहनाज गिल ने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। जिसके बाद अब शहनाज जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख और नोरा फतेही के साथ '100 %' में नजर आने वाली हैं। शहनाज भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर के साथ 'थैंक यू फॉर कमिंग' भी कर रही हैं।

रिलेशनशिप पर शहनाज का बयान-

गाने के प्रमोशन के दौरान पंजाबी सिंगर और अभिनेत्री शहनाज गिल ने अपने पास्ट रिलेशनशिप के बारे में बात की है। इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस का दर्द छलक पड़ा। बैसे इस बात से कोई भी अंजान नहीं है कि शहनाज और सिद्धार्थ का रिश्ता कितना खास था परंतु सिद्धार्थ की अचानक मौत हो गई थी।

'बिग बॉस सीजन 13' से मशहूर हुईं एक्ट्रेस शहनाज गिल ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा, 'मैंने आज तक किसी को धोखा नहीं दिया है, लेकिन सबने मुझे दिया है। जो-जो गया है, मुझे छोड़कर गया है, क्योंकि जब आपको इंसान का पता चल जाता है कि उसका दो या तीन जगह चल रहा है तो इंसान खुद ही पीछे हट जाता है। वरना मैंने आज तक किसी को कभी धोखा नहीं दिया।'

बातचीत के दौरान शहनाज गिल ने अपने स्कूल के क्रश के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि उनके स्कूल में एक लड़का था, जिस पर सभी मरती थीं, लेकिन वह उन पर फिदा था। वह क्लास में सबसे बुद्धिमान था और उनका सारा होमवर्क करता था। दोनों अच्छे दोस्त भी बन गए थे। बाद में एक्ट्रेस को एहसास हुआ था कि वह उन्हें लाइक करता है।

More from Filmibeat

Read more about: shahnaz gill
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X