Video: शहनाज गिल और गुरु रंधावा का क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, दोनो के बीच दिखी खास दोस्ती

Shahnaz Gill , Guru Randhawa

Video: पंजाब इंडस्ट्री के दो मशहूर चेहरे गुरु रंधावा और शहनाज गिल आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी वीडियोज और फोटोज के चलते खबरों में बने रहते हैं। दोनों के बीच खास दोस्ती हमेशा ही देखने को मिलती है। हाल ही में गुरु रंधावा और शहनाज गिल का एक प्यारा वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों एक-दूसरे के साथ अनमोल वक्त गुजारते दिख रहे हैं।

शहनाज गिल और गुरु रंधावा का वीडियो-

पंजाबी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक अपने काम और अपनी एक्टिंग की वजह से खास पहचान बनाने वाले दो नाम गुरु रंधावा और शहनाज गिल अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों का रिश्ता काफी खास है।

अक्सर ही गुरु रंधावा और शहनाज गिल अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे संग अपनी वीडियो और फोटोज शेयर करते रहते हैं। अब एक बार फिर एक्ट्रेस ने सिंगर संग अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

वीडियो में देख सकते है कि गुरु चलते हैं और पीछे से शहनाज अचानक उनके कंधे पर चढ़ जाती हैं। इसके गुरु को किस भी करती है। इस मौके पर एक्ट्रेस ब्लैक कलर का ओवरसाइज्ड स्वेटशर्ट और शॉर्ट्स में नजर आ रही है।

इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'रंग तेरे चेहरे दा, दुनिया तो वल्हरा ऐ, सनराइज और एल्बम जी थिंग को इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया। मुझे उम्मीद है शहनाज की सिंगिंग पसंद आई होगी।'

आपको बता दें, 'मून राइज' गाने से दोनों की डेटिंग की अफवाह शुरू हुई थी। उनके बीच की क्लोज़नेस देखकर सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। परंतु दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को दोस्ती का ही नाम दिया है।

More from Filmibeat

Read more about: shahnaz gill guru randhawa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X