पिता पंकज की फ़िल्म में बेटे शाहिद

By Staff
पिता पंकज की फ़िल्म में बेटे शाहिद

अगले साल यानी वर्ष 2010 में शाहिद कपूर अपने पिता और जाने-माने अभिनेता पंकज कपूर के निर्देशन में काम करेंगे.

वर्ष 2009 अभिनेता शाहिद कपूर के लिए मिला-जुला रहा. विशाल भारद्वाज की ‘कमीने’ भले ही व्यावसायिक तौर पर सफल न रही हो लेकिन उसमें अपने रोल के लिए शाहिद को काफ़ी सराहना मिली. दूसरी ओर इस साल की उनकी दूसरी रिलीज़ ‘दिल बोले हड़िप्पा’ फ़्लॉप रही.

शाहिद कहते हैं कि 2010 उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है. वो कहते हैं, "वर्ष 2010 में मेरे पिता एक फ़िल्म निर्देशित करेंगे जिसमें मैं काम कर रहा हूं. पूरे साल मैं केवल अपने पिता की फ़िल्म पर काम करूंगा. एक बेटे के तौर पर मुझे गर्व है कि मेरे पिता मेरे लिए फ़िल्म बना रहे हैं."

शाहिद कहते हैं, "मुझे याद है कि मेरे पिता ने मुझसे कहा था कि वे 35 साल से अभिनय कर रहा हैं और उन्हें कुछ भी साबित नहीं करना है. लेकिन वे ये फ़िल्म निर्देशित कर रहे हैं क्योंकि वे अपने बेटे के साथ काम करना चाहते हैं और उसे एक ख़ास तरीके से पेश करना चाहते हैं. मेरे लिए वो बहुत गर्व का क्षण था जब मेरे पिता ने मेरे लिए ये बातें कही."

चांस पे डांस

इश्क विश्क और फ़िदा के बाद शाहिद कपूर और निर्देशक केन घोष की जोड़ी ले कर आ रही है फ़िल्म चांस पे डांस.

फ़िल्म के टाइटिल को शाहिद ने कुछ यूं समझाया, "चांस पे डांस का मतलब है कि ज़िंदगी में मौक़े ज़्यादा नहीं मिलते और जब भी मौक़ा मिले उसे छोड़ना नहीं चाहिए."

शाहिद कहते हैं, "फ़िल्म एक संघर्षशील ऐक्टर की कहानी है और इसमें काफ़ी बाते हैं जो हर इंसान की ज़िंदगी में झलकती हैं, मेरी ज़िंदगी से भी काफ़ी मिलती-जुलती है."

फ़िल्म की ख़ासियत के बारे में शाहिद कहते हैं, "हर फ़िल्म में कुछ नई चीज़ होनी चाहिए जो दर्शकों को पसंद आए. इस फ़िल्म में हमने डांस का इस्तेमाल किया है, हमने कोशिश की है कि ऐसी डांसिंग करें जो मैंने पहले कभी नहीं की है."

फ़िल्म की कोरियोग्राफ़ी जस्टिन टिंबरलेक के कोरियोग्राफ़र मार्टी कुडेलका ने की है.

फ़िल्म में शाहिद के साथ दिखेंगी जीनिलिया डिसूज़ा. अपने सलाहकार के बारे में शाहिद का कहना है, "जीनिलिया के साथ काम करके बहुत मज़ा आया. वो और मैं अब दोस्त बन गए हैं. उन्होंने फ़िल्म में बहुत अच्छा काम किया है. हम दोंनो एक साथ अच्छे लग रहे हैं."

चांस पे डांस के 2010 जनवरी में रिलीज़ होने की संभावना है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X