शाहिद ने मनाया छोटे भाई का जन्मदिन
शाहिद कपूर रिश्ते निभाने में विश्वास रखते हैं. हालांकि उनकी पारिवारिक स्थिति थोडा विचित्र किस्म की है. उनके पिता पंकज कपूर ने उनकी मां नीलिमा अजीम को तलाक देकर दूसरी शादी की है तो मां नीलिमा ने भी दूसरी शादी की है. लेकिन शाहिद अपने भाई ईशान से बहुत प्यार करते हैं जो कि नीलिमा के दूसरे पति का बेटा है.
शाहिद ने इस बार एक नवंबर को ईशान के 12 वें जन्मदिन पर उसे उसके दोस्तों के साथ अंधेरी के सिनेमैक्स में जब वी मेट फिल्म दिखाई. इतना ही नही इसके बाद उसने ईशान के लिये अपने घर में शानदार पार्टी का आयोजन किया और उसे कीमती इलेक्ट्रानिक उपहार भी दिया.
ज्ञात हो कि ईशान अपने जन्मदिन पर अपने दोस्तों को फिल्म जब वी मेट दिखाना चाहता था लेकिन फिल्म के हाउसफुल होने के कारण उसे टिकट नही मिले तो फिर उसने शाहिद से इसके लिये कहा, शाहिद ने फिर अपने छोटे भाई और उसके दोस्तों के लिये फिल्म के टिकट का बंदोबस्त किया. वाकई भाई हो तो शाहिद जैसा.


Click it and Unblock the Notifications