शाहिद करेंगे शकीरा के साथ डांस!

पिछले ही दिनों उन्होंने ट्विटर पर लिखा था कि वे अब ठीक हैं लेकिन उनके दर्द में कोई कमी नहीं आई है बल्कि बीमारी और गंभीर रूप ले चुकी है। दरअसल पिछले कुछ समय पहले हॉलीवुड की पॉप दीवा शकीरा उदयपुर के रजवाड़े में परफॉर्म करने वाली हैं।
इसी कार्यक्रम में ऋतिक भी अपनी प्रस्तुति देने वाले थे लेकिन पीठ का दर्द कम ना होने के कारण अब वो परफॉर्म नहीं कर पाएंगे। वैसे बॉलीवुड में हर कोई रितिक के बारे में यह जानता है कि वो बेहद ही मेहनती हैं लेकिन तकलीफ बहुत ही ज्यादा बढ़ गयी है जिसके कारण वो प्रोग्राम नहीं दे रहे हैं।
लेकिन इस बात का फाएदा शायद चॉकलेटी ब्वॉय शाहिद कपूर को हो जाए जी हां सुनने में आ रहा है कि अब रितिक की जगह शाहिद इस प्रोग्राम में अपना रंग जामाएंगे वो भी शकीरा के साथ। हम तो यही कहेंगे वाह भई शाहिद आपकी तो बल्ले बल्ले हो गयी।


Click it and Unblock the Notifications