शाहिद बने सबसे सेक्सी शाकाहारी
करीना कपूर के बाद अब शाहिद कपूर को एशिया का सबसे सेक्सी शाकाहारी व्यक्ति चुना गया है। शाहिद को पशु अधिकारों के लिए काम करने वाले संगठन 'पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनीमल्स' (पेटा) द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में चुना गया।
इस बात से शाहिद बेहद खुश हैं और उनका कहना है कि एशिया में सबसे आकर्षक शाकाहारी चुना जाना गर्व की बात है, "मैंने शाकाहार का हमेशा समर्थन किया है और जो बात दिल के करीब हो उसके लिए सम्मानित होना बुहत अच्छी बात है।"
शाहिद इसे उन लोगों के लिए जवाब मानते हैं जो यह समझते हैं कि मांसाहार के बिना फिटनेस मुमकिन नहीं। पेटा ने सर्वेक्षण का परिणाम 10 जून को घोषित किया। इसी वर्ष फरवरी में अभिनेत्री करीना कपूर को सबसे आकषर्क शाकाहारी चुना गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
actor shahid kapoor करीना कपूर पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनीमल्स पेटा शाहिद कपूर सर्वेक्षण सेक्सी शाकाहारी bollywood fitness kareena kapoor peta sexiest vegetarian vegetarian food


Click it and Unblock the Notifications