15 करोड़ में भी मित्तल की पार्टी में नहीं नाचे शाहिद

एक न्यूज चैनल के मुताबिक शाहिद ने अरबपति-खरबपति लक्ष्मीनिवास मित्तल की पत्नी के जन्मदिन पर पार्टी में डांस करने से इंकार कर दिया। इसके लिए उन्हें 15 करोड़ रुपए का ऑफर दिया गया था। मित्तल परिवार पार्टी में शाहिद का डांस देखने के लिए लालायीत था। बताया जाता है कि शाहिद ने इससे पहले भी किसी निजी पार्टी में डांस नहीं किया।
अभी तक बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे हैं जो नामी-गिरामी हस्तीयों के घरों की पार्टियों में नाचते नजर आये हैं। अभी कुछ साल पहले की बात है जब कुछ राजनैतिक पार्टियों ने अमिताभ के नाचने पर सवाल खड़े किये थे, जब अमिताभ ने सहारा श्री सुब्रतो रॉय के बेटे की शादी में डांस किया था, जिस पर सफाई देते हुए अमिताभ ने कहा था कि उन्होंने कोई डांस के पैसे नहीं लिये थे, बल्कि वो अपने दोस्त के बेटे की शादी में नाच रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications