सलमान और शाहिद करेंगे प्रेम विवाह
सलमान खान का ऐश्वर्या के साथ और शाहिद का करीना के साथ भले ही प्रेम असफल साबित हो गया हो और वे उनसे विवाह करने में नाकामयाब रहे हों लेकिन दोनो दिलजले एक साथ सूरज बडजात्या की फिल्म प्रेम विवाह करने जा रहे हैं. राजश्री बैनर के बडजात्या ने शाहिद और अमृता राव को लेकर इससे पहले विवाह फिल्म बनाई थी और अब वे प्रेम विवाह बना रहे हैं, जिसके लिए वे शाहिद के साथ सलमान को भी लेने जा रहे हैं. हालांकि सलमान और शाहिद के बीच सन 2006 में आयोजित राकस्टार विश्व टूर में डांस को लेकर विवाद हो गया था और तब से दोनो के बीच संबंधों में कटुता आ गई थी.
लेकिन बडजात्या ने दोनो की सुलह करवाने की ठान ली है और अगली फिल्म में दोनो को लेने का इरादा बना लिया है. ज्ञात हो कि सलमान खान बडजात्या के पहले से चहेते रहे हैं. सलमान को बडजात्या ने अपनी फिल्म मैंने प्यार किया से पहला मौका दिया दिया था जो कि सुपरहिट साबित हुई थी. बताया जाता है कि बडजात्या फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं. इसके बाद वे कलाकारों का चयन करेंगे और इसमें उनके दोनो चहेते हीरो शाहिद और सलमान जरुर शामिल होंगे, इस बात की पूरी संभावना है.


Click it and Unblock the Notifications