शाहिद के अभिनय में पिता की झलक
अभिनेता शाहिद कपूर के अभिनय में लगातार सुधार आ रहा है। फिल्मकार विशाल भारद्वाज की फिल्म 'कमीने' में शाहिद कपूर के साथ काम कर रहे अभिनेता अमोल गुप्ते का कहना है कि शाहिद ने अपने पिता पंकज कपूर की अभिनय क्षमता को खुद में बसा लिया है।
फिल्म में एक खलनायक की भूमिका निभा रहे गुप्ते ने कहा, "शाहिद ने गुड्ड की भूमिका निभाई है। उन्होंने इस पात्र के सभी पहलुओं को अपने अभिनय के जरिए बखूबी जिया है। यह पात्र हकलाकर बोलता है और उन्होंने इसके साथ पूरा न्याय किया है।"
गौरतलब है कि गुप्ते ने आमिर के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'तारे जमीं पर' की पटकथा लिखी थी।
अमोल गुप्ते कमीने पंकज कपूर बालीवुड विशाल भारद्वाज शाहिद कपूर bollywood guddu kaminey pankaj kapoor shahid kapoor vishal bhardwaj


Click it and Unblock the Notifications