'कॉफी विद करण' के नये गेस्ट शाहिद-प्रियंका

By Jaya Nigam

करण जौहर इस बार कॉफी विद करण को ज्यादा से ज्यादा विवादास्पद बनाने में जुटे हैं। और हो भी क्यों ना इस बार उनका मुकाबला कलर्स के चर्चित रिएलिटी शो बिग बॉस 4 और राखी सावंत के मसालेदार शो राखी का इंसाफ से जो है। खैर यहां लोग अलग हैं और बातें भी काफी नफासत भरे अंदाज में होती हैं लेकिन बावजूद इन सबके एंटरटेनमेंट तो इस शो का भी लक्ष्य है। इसलिए मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार तो होना ही होगा।

दीपिका-रणबीर के चैट शो से दर्शकों को रिझाने वाले और ऋषि कपूर को खिझाने वाले करण जौहर इस बार बॉलीवुड की एक बेहद रोमांटिक शख्सियत के रामांस के चर्चों पर पर ब्रेक लगाने वाले हैं। दरअसल इस बार करन अपने शो में अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को एक साथ लाने वाले हैं।

ये कोई गॉसिप नहीं बल्कि सच है क्योंकि करण ने 'ट्विटर' पर लिखा है, "मैं शाहिद और प्रियंका के साथ 'काफी' पीने वाला हूं।" उल्लेखनीय है कि शाहिद और प्रियंका पर हमेशा ही साथ होने की खबरें लिखी जाती रही हैं लेक िन दोनों का ऑफ एंड ऑन गेम हमेशा बरकरार रहा। माना जा रहा है कि दोनों के इस कार्यक्रम में एक साथ भाग लेने से उनके सम्बंधों को लेकर उड़ रहीं अफवाहों पर विराम लग जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X