राजकुमार को देख शहीद की मां की आंखें भर आईं

हंसल मेहता ने शाहिद फिल्म की शूटिंग शहीद आजमी के कुर्ला में स्थित ऑफिस में शुरु की थी तब शहीद की मां बहुत उत्सुक थीं ये जानने और देखने के लिए कि उनके बेटे का किरदार कौन निभा रहा है। राज कुमार जो कि निर्देशक द्वारा रखे गये लुक टेस्ट में शामिल हुए थे को लगा कि वो शहीद के किरदार को समझ सकते हैं और उसे परदे पर उतार सकते हैं। सभी चाहते थे कि शाहिद आजमी का किरदार वही एक्टर करे जो कि शहीदके किरदार को जी सके सिर्फ उसकी एक्टिंग ही ना करे। जब शाहिद आजमी की मां शाहिद फिल्म की शूटिंग के पहले दिन सेट पर पहुंची तो उन्हें राज कुमार को देखकर हैरानी हुई क्योंकि राज कुमार बिल्कुल उनके बेटे शाहिद जैसे ही उन्हें नज़र आए।

शहीद की मां की आंखों में आंसू आ गये जब उन्होंने राज कुमार को शाहिद की तरह ही लॉयर की ड्रेस में देखा और निर्देशक के हर एक निर्देश को बेहतरीन तरीके से एक्टिंग में ढाला। शाहिद के निर्देशक हंसल मेहता ने कहा शहीद फिल्म की पहली शूटिंग के दौरान राज कुमार को लॉयर की ड्रेस में शहीद आजमी के ऑफिस में देखकर शाहिद की मां को अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं हो रहा था कि ये शाहिद नहीं है। उन्होंने राज कुमार को देखकर कहा कि उसकी पॉकेट में पेन नहीं है औऱ इसके अलावा उनके बालों को भी शाहिद की तरह ही ठीक किया।

Shahid Azmi mother helped Raj Kumar with Shahid's look

इस तरह से शहीद फिल्म की शूटिंग के दौरान कई सारे ऐसे पल आए जबकि सेट पर मौजूद लोगों को शहीद की मां की आंखों में आंसू नज़र आए। राजकुमार में भी शाहिद की मां को अपने बेटी की छवि ही नज़र आ रही थी। वो कई बार सेट पर राज कुमार को एक्टिंग करते हुए देखने आया करती थीं। फिल्म बनने के बाद उन्होंने कहा कि राज कुमार की जगह और कोई भी शहीद की जिंदगी को नहीं जी सकता था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X