पापा शाहिद संग मीशा चली अपनी पहली हॉलिडे पर...आप भी देखें

शाहिद कपूर अपने बिजी शेड्यूल से टाइम निकालकर अपनी बेटी मीशा और पत्नी मीरा राजपूत के साथ हॉलिडे ट्रिप पर गये हैं।इस दौरान शाहिद अपनी बेटी मीशा को एक प्रोटेक्टिव पिता की तरह बेटी को गोद में लिए हुए दिखे

By Goldi

लगता है शाहिद कपूर अक्षय कुमार के नक्शेकदम पर चल रहे हैं तभी तो उन्होंने अभी तक अपने फैन्स को अपनी बेटी की एक झलक तक नहीं दिखाई। बता दे हाल ही में शाहिद कपूर को मिशा और मीरा राजपूत के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

Shahid & Mira Kapoor Are Taking Their Baby Misha For her first holiday trip

लगता है फिल्म पद्मावती की शूटिंग शुरू होने से पहले शाहिद अपनी बेटी और पत्नी मीरा के साथ कुछ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना चाहते हैं...तभी तो वह निकल गये हॉलिडे ट्रिप पर।

गौरतलब है कि, बीती 26 अगस्त को शाहिद के घर नन्ही मिशा को जन्म हुआ था। जिसके बाद पूरे बॉलीवुड ने शाहिद कपूर को बधाई दी।

शाहिद कपूर खुद भी अपनी बेबी के लिए शुरू से काफी एक्साइटेड थे। उन्होंने बाकी स्टार्स की तरह बिना छिपाए सीधे सीधे मीडिया को बता दिया था कि वो पापा बनने वाले हैं।

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत जुलाई 2015 में शादी के बंधन में बंधे थे। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही शाहिद कपूर अपने बेटी की तस्वीरें अपने फैन्स के साथ साझा करेंगे क्योंकि वो हमेशा ही पर्सनल लाइफ से जुड़ी तस्वीरेंफेसबुक और ट्विटर पर शेयर करते रहते हैं।

शाहिद कपूर की इस साल उड़ता पंजाब आ चुकी है जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था और साथ ही उनकी फिल्म रंगून भी 2017 में आ जाएगी जिसमें उनके साथ कंगना रनौत और सैफ अली खान हैं।

बता दें, जल्द ही शाहिद कपूर संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मवती में चित्तोर के राजा रतन सिंह की भूमिका निभायेंगे। फिल्म में उनके अपोजिट दीपिका पादुकोण रानी पद्मावती की भूमिका में दिखाई देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X