अब रणबीर कपूर के पड़ोसी बनने वाले हैं शाहिद और मीरा, जानें क्या है पूरा मामला
खबरें आ रही हैं कि ये दोनों अब नया घर खरीद रहे हैं। इस नए घर में शाहिद और मीरा अपनी बच्ची के साथ जल्द ही शिफ्ट हो जाएंगे। इससे पहले शाहिद ने जुहू में फ्लैट खरीदा था और उनकी शादी भी इसी घर से हुई थी।
हाल ही में काफी कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर चर्चाओं में रहे बॉलीवुड के फ्रेश कपल शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत एक बार फिर चर्चाओं में हैं। शाहिद और मीरा पिछले दिनों से सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं।
पहले उनके और कंगना के बीच मनमुटाव की खबरें आई थीं। वहीं इसके बाद शाहिद की पत्नी मीरा फेमिनिजम पर बयान देकर मीडिया का निशाना बन गईं। वहीं इस फेमिनिजम के मुद्दे बवाल बढ़ता देख शाहिद कपूर आगे आए और पत्नी का बचाव करते दिखे।
वहीं हाल ही में खबरें आ रही हैं कि ये दोनों अब नया घर खरीद रहे हैं। इस नए घर में शाहिद और मीरा अपनी बच्ची के साथ जल्द ही शिफ्ट हो जाएंगे। इससे पहले शाहिद ने जुहू में फ्लैट खरीदा था और उनकी शादी भी इसी घर से हुई थी।
वहीं ये घर खरीदना और नई जगह पर शिफ्ट होना शाहिद और उनकी पत्नी मीरा के लिए काफी बदलाव से भरा होगा। आगे की स्लाइड में देखें क्या-क्या बदलेगा शाहिद-मीरा की जिंदगी में-


Click it and Unblock the Notifications