शाहिद और कैटरिना की रोमांटिक कामेडी
राजकुमार संतोषी अपनी आगामी फिल्म में शाहिद कपूर और कैटरिना कैफ को एक साथ लेने वाले हैं. इस फिल्म को पी वी आर सिनेमा निर्मित कर रहा है. राजकुमार इसे रोमांटिक कामेडी बना रहे हैं.
राजकुमार संतोषी ने कहा कि वे बहुत समय से रोमांटिक कामेडी फिल्म बनाने की योजना बना रहे थे. अब उन्होंने शाहिद कपूर और कैटरिना कैफ को इस फिल्म के लिये फाइनल किया है. वे इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं.
उन्होंने कहा कि कैटरिना और शाहिद का लुक फिल्म में ताजगी लिये रहेगी. स्क्रीन पर यह जोडी नि:संदेह पसंद की जायेगी. उन्होंने जब इस फिल्म की स्क्रिप्ट पढी तो उन्हें दिमाग में फिर शाहिद और कैटरिना का ही ध्यान आया था. वे दोनो ही प्रतिभाशाली हैं और फिल्म के लिये बिल्कुल फिट हैं.


Click it and Unblock the Notifications