शाहिद-करीना के फिल्म की दुबारा शुटिंग
शाहिद कपूर और करीना कपूर के अलग हो जाने के कारण कुछ निर्देशकों को काफी नुकसान उठाना पड़ा, जिसमें फिल्म मिलेंगे मिलेंगे के निर्देशक सतीश कौशिक भी शमिल है। यह फिल्म जब वी मेट से पहले से बननी शुरू हुई थी लेकिन अभी तक बन नही पाई है।
इस फिल्म में देरी के कई कारण है जिसमें उन दोनों का फिल्म में रूचि न दिखाना। इसके अलावा कई बार शुटिंग का रद्द होना। पर निर्देशक सतीश कौशिक को फिल्म की देरी से कोई खास परेशानी नही है। वे तो कहते है कि पाकीजा और मुगले आजम जैसी फिल्में कई सालों में बनकर तैयार हुई थी।
फिलहाल दिल्ली में फिल्म के कुछ हिस्सों की शुटिंग दुबारा की जा रही है।
करीना कपूर बालीवुड मिलेंगे मिलेंगे शाहिद कपूर bollywood kareena kapoor milenge milenge shahid kapoor


Click it and Unblock the Notifications