'उड़ता पंजाब' के लिए शाहिद, करीना, आलिया को नहीं मिले पैसे!
'उड़ता पंजाब' की शूटिंग भले ही अभी तक शुरू न हुई हो, लेकिन फिल्म सूर्खियों में लगातार बना हुआ है। पहले शाहिद कपूर, फिर करीना, फिर आयुष्मान और अब सितारों के पेमेंट की खबर। अभिषेक चौबे की फिल्म 'उड़ता पंजाब' को लेकर कंट्रोवर्सी थमने का नाम नहीं ले रही है।

आपको बता दें, खबरों के अनुसार, इस फिल्म में काम करने वाले मेन लीड स्टार्स यानि कि शाहिद कपूर, करीना कपूर और आलिया भट्ट को उनका पेमेंट भी नहीं मिला है। इसका कारण बताया जा रहा है कि फिल्म को फाइनैंस करनेवाली एक बड़ी स्टूडियो ने इससे अपना पल्ला झाड़ लिया है।
लिहाजा, अब फिल्म की जिम्मेदारी अकेले अनुराग कश्यप की कंपनी 'फैन्टम फिल्म्स' के कंधों पर आ गई है। हालांकि सितारों कि ओर से या निर्देशक की ओर की किसी तरह की परेशानी नहीं आ रही है। लेकिन वे शिद्दत से किसी जोड़ीदार की तलाश में हैं, जो फाइनेंस कर सके। बहरहाल, फिल्म का काम जारी रहेगा। उड़ता पंजाब की शूटिंग अगले महीने से शुरु हो जाएगी।
इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'एक मार्च से इस फिल्म की शूटिंग पंजाब में में होनेवाली है। वहीं, फिल्म के कलाकारों को यह बता दिया गया है कि उन्हें उनका पेमेंट तभी मिल पाएगा, जब कोई बड़ा स्टूडियो इस फिल्म को फाइनेंस करने को राजी होगी। आश्चर्य और खुशी की बात यह है कि एक्टर्स मान भी गए हैं क्योंकि फिल्म की स्क्रिप्ट काफी दमदार है।
आपको बता दें, 'उड़ता पंजाब' की कहानी पंजाब के ड्रग माफिया पर आधारित है। साथ ही इसमें एक अलग तरह की लव- स्टोरी भी होगी। माना जा रहा है, फिल्म में करीना और शाहिद के बीच एक भी सीन नहीं दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications













