"बॉलीवुड की बराबरी नहीं कर सकता हॉलीवुड",- शाहिद कपूर की पत्नी मीरा ने दिया ऐसा बयान कि सोशल मीडिया हुआ हंगामा

Mira Rajput: इस वक्त पूरी दुनिया में जिस फिल्म की चर्चा हो रही हैं वह है ग्रेटा गेरविग की फिल्म 'बार्बी'। फिल्म का क्रेज बॉलीवुड, हॉलीवुड और टीवी एक्टर्स पर भी देखने को मिल रहा है। हाल ही में जूही परमार अपनी 10 साल की बेटी के साथ यह फिल्म देखने गईं। उन्होंने मूवी के कंटेंट की खूब आलोचना की। जूही के बाद मीरा राजपूत कपूर ने भी फिल्म में उन्हें क्या पसंद नहीं आया, इसकी आलोचना की है।
मीरा राजपूत ने बार्बी को लेकर दिया बयान-
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने हाल ही में हॉलीवुड सेंसेशनल मूवी 'बार्बी' देखी और फिल्म देखने के बाद उन्होंने इसका रिव्यू भी किया। जहां पूरी दुनिया इस फिल्म की तारीफ कर रही है, वहीं मीरा ने बॉलीवुड से फिल्म की तुलना कर हॉलीवुड की ही बुराई कर दी।
सोमवार को इंस्टाग्राम पर मीरा ने फिल्म से एक क्लिपिंग शेयर की, जिसमें मार्गरेट रॉबी (बार्बी) और रयान गॉसलिंग (केन) डांस कर रहे हैं। यह पार्टी सीन का फोटो है। मीरा राजपूत ने फोटो शेयर कर लिखा, 'हॉलीवुड ये हॉलीवुड वो...लेकिन हॉलीवुड वैसे गाने और डांस नहीं कर सकता जैसा बॉलीवुड करता है!'
वहीं अगर फिल्म की बात करें तो बार्बी' फैंटसी कॉमेडी फिल्म है, जिसमें मार्गरेट रॉबी और रयान गॉसलिंग लीड एक्टर्स हैं। फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कि बार्बी और केन 'बार्बी लैंड' में बहुत ही अच्छी लाइफ जीते हैं। मगर जब उनका सामना इंसानों से होता है, तो उनकी जिंदगी बदल जाती है।
शाहिद कपूर की फिल्में-
बता दें कि मीरा के पति शाहिद कपूर बॉलीवुड के बड़े स्टार हैं। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में डिलीवर की हैं। 'कबीर सिंह', 'जब वी मेट' शाहिद की क्वॉलिटी फिल्मों का बेहतरीन उदाहरण हैं। सिल्वर स्क्रीन के साथ ही शाहिद ने ओटीटी पर 'फर्जी' और 'ब्लडी डैडी' से फैंस को अपना दीवाना बना दिया है।


Click it and Unblock the Notifications
