पद्मावती के बाद शाहिद का एक और धमाका..बेहद शानदार
दीवाली के मौके पर शाहिद कपूर ने अपने फैन्स को शानदार गिफ्ट दिया है। जी हां उन्होंने अपनी अगली फिल्म क नाम की घोषणा टीजर रिलीज कर किया है जिसके साथ एक मैसेज भी दिया गया है। शाहिद कपूर की अगली फिल्म का नाम बत्ती गुल और मीटर चालू होगा।
टॉयलट एक प्रेम कथा जैसी सुपरहिट फिल्म डायरेक्ट करने वाले श्री नारायण सिंह इस फिल्म के लेखक और डायरेक्टर दोनों ही होंगे। फिल्म को प्रोड्यूस भी KriArj एंटरटेनमेंट कर रही है। आप भी देखिए इसका वीडियो।
दिवाली के दिन इस फिल्म के बारे अनाउंस करते हुए शाहिद कपूर ने लिखा, 'उम्मीद है आने वाले दिनों में बिजली विशेष अधिकार नहीं बल्कि सबका हक होगा।' वीडियो से फिल्म काफी मजेदार लग रही है।
फिल्म में शाहिद कपूर एक वकील की भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म बिजली वितरण करने वाली कंपनियों की मनमानी के खिलाफ आवाज उठाने के मुद्दे पर आधारित है। शाहिद कपूर की खासियत है कि वो करियर में रिस्क लेने में कभी भी परहेज नहीं करते हैं।और यही कारण है चॉकलेटी ब्वॉय की इमेज को तोड़ते हुए शाहिद कपूर एक से बढ़कर फिल्में करने में कामयाब रहे हैं। देखिए आगे की स्लाइड पर किन खूबियों के कारण आगे बढ़ते गए शाहिद कपूर।


Click it and Unblock the Notifications











