..................... Shahid Kapoor's new look for Rambo Rajkumar, फिल्‍म हिट कराने के‍ लिए शाहिद ने बढ़ाई दाढ़ी - Hindi Filmibeat

फिल्‍म हिट कराने के‍ लिए शाहिद ने बढ़ाई दाढ़ी

Shahid Kapoor
मुंबई। अपने करियर में एक हिट फिल्‍म की तलाश कर रहे अभिनेता शाहिद कपूर अपनी आने वाली फिल्‍म 'रैम्‍बों राजकुमार' में एक नये लुक में दिखाई देंगे। इस फिल्‍म में वह बैड ब्‍वाय की भूमिका निभा रहे हैं जिसमें उन्‍होने अपनी दाढ़ी बढ़ा रखी है। इस लुक में वह और आकर्षक दिखाई दे रहे है। शाहिद से जुड़े लोगों का यह भी कहना है कि फिल्‍म में एक रफ एंड टफ लुक की जरूरत तो थी ही, इसके अलावा उन्‍हें किसी ज्‍योतिषी ने भी ऐसा करने के लिए कहा है। यह ध्‍यान देने योग्‍य है कि कई बार फिल्‍म सितारों ने ज्‍योतिषी के कहने पर अपने लुक में परिवर्तन किया है।

शाहिद के इस लुक के लिए सभी ने उनकी तारीफ की है। प्रभुदेवा की आने वाली फिल्‍म 'रैंबों राजकुमार' में उन्‍होने जबरदस्‍त एक्‍शन किया है। हालांकि शाहिद पहले अपने इस लुक को पसंद नहीं करते थे लेकिन अब वह भी इसे पसंद करने लगे हैं।

कई फिल्‍मों में चॉकलेटी हीरो की भूमिका निभा चुके शाहिद को अभी तक उतनी सफलता नहीं मिली जितनी की उनसे उम्‍मीद की जा रही थी। अब अपना लुक बदलने के बाद शाहिद की किस्‍मत शायद उन्‍हें सपोर्ट करे। उन्‍होने 'जब वी मेट' और 'विवाह' जैसी हिट फिल्‍में दी है लेकिन इन सफलाताओं का ज्‍यादा श्रेय उन्‍हें नहीं मिल सका है।

रैंबो राजकुमार के निर्देशक प्रभुदेवा है। जिन्‍होने सलमान के लिए 'वॉन्‍टेड' का निर्देशन किया था। जिसके बाद ही सलमान का करियर पटरी पर आ सका था। अक्षय के साथ मिलकर प्रभुदेवा ने 'राउडी राठौर' बनायी थी, जिसने सौ करोड़ से अधिक का व्‍यवसाय किया था। अब शाहिद को इस फिल्‍म से काफी उम्‍मीदें है, फिल्‍म में उनके साथ अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्‍हा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X