रेम्बो अवतार के लिए शाहिद ने की कड़ी मेहनत
बॉलीवुड के चॉकलेटी एक्टर शाहिद कपूर आजकल 'रेम्बो राजकुमार' फिल्म के किरदार में खुद को ढालने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। इसके लिए इन दिनों वह धूप भी ले रहे हैं।उन्होंने 'इश्क-विश्क', 'विवाह' और 'किस्मत कनेक्शन' फिल्म से खुद की चॉकलेट ब्वाय की छवि बनाई है। 2009 की फिल्म 'कमीने' में चार्ली के किरदार में तराशी हुई एवं मजबूत कदकाठी से वह काफी सुर्खियों में रहे थे।
32 वर्षीय शाहिद का रंग पहले की अपेक्षा तीन गुना ज्यादा गहरा हो गया है जो उनके किरदार के लिए बिल्कुल उपयुक्त है। इसमें उन्होंने हल्की दाढ़ी रखी है जिससे बाइक चलाने वाले लड़के की छवि उन पर अच्छी लग रही है। शाहिद कपूर की पिछली कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस नहीं किया है इसलिए इस फिल्म से उन्हें काफी उम्मीदें हैं।
एक सूत्र ने कहा, "शाहिद कभी भी हल्की दाढ़ी के साथ नजर नहीं आए हैं इसलिए उनके रूप की कई लोग सराहना कर रहे हैं, उन्हें भी अपना रूप पसंद आ रहा है। वह जहां कहीं भी जा रहे हैं, लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। " शाहिद राजकुमार संतोषी की फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' में इलियाना डीक्रूज के संग नजर आएंगे जिसका प्रदर्शन 23 अगस्त को किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications












