इधर शाहिद-मीरा तो उधर ऐश्वर्या-आराध्या चले छुट्टियां मनाने..तस्वीर
ऐसा लगता है बॉलीवुड स्टार्स एक बार फिर वेकेशन मूड में आ चुके हैं। अभी सैफ-करीना अपने बेटे तैमूर के साथ स्विटजरलैंट में छुट्टियां बिता रहे हैं तो यहां दो और सुपरस्टार्स अपने बच्चों के साथ वेकेशन पर निकल चुके हैं। जी हां इधर शाहिद-मीशा अपनी बेटी मीशा के साथ तो ऐश्वर्या राय भी आराध्या के साथ निकल चुकी हैं।
शाहिद कपूर की बेटी मीशा 26 अगस्त को एक साल की हो जाएगी और इसलिए वेकेशन पर गए हैं और वहीं अपनी बेटी का पहला जन्मदिन मनाएंगे तो वहीं ऐश्वर्या राय का कारण साफ नहीं है लेकिन वो काफी सीरियस मूड में आराध्या के साथ स्पॉट की गईं।

आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय अभी कुछ समय पहले भी न्यूयॉर्क में लंबे समय तक छुट्टियां बिताकर वापस लौटी हैं। उनके साथ अभिषेक बच्चन भी थे और उन्होंने न्यूयॉर्क में एक नया घर भी लिया है।अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या और आराध्या के साथ तो नहीं गए लेकिन उन्हें एयरपोर्ट पर छोड़ने जरूर आए थे।
हालांकि इस दौरान ऐश्वर्या और आराध्या दोनों ही काफी सीरियस और फोटोग्राफर से बचने की कोशिश करते नजर आए लेकिन हमेशा की तरह ऐश्वर्या राय खूबसूरत लग रही थीं और आराध्या उतनी ही प्यारी।


Click it and Unblock the Notifications

