कुणाल कोहली के लिए ..बूढ़े हुए शाहिद कपूर

shahid-kapoor-214
शाहिद कपूर इन दिनों खुद पर काफी मेहनत कर रहे हैं, ताकि उनका हर रोल अलग और ताजा हो। हाल ही में अपनी पापा की फिल्म मौसम के लिए उन्होंने फाइटर प्लेन उड़ाया, पायलट बन गये. इसी फिल्म के लिए वे और भी कई तरह के प्रयासों में जुटे हैं। खबर आ रही है कि वह जल्द ही अपनी पापा की फिल्म पूरी करने के बाद कुणाल कोहली की फिल्म में नजर आयेंगे।

अपनी बाकी फिल्मों से अलग द चॉकलेटी ब्वॉय शाहिद अपने किरदार से सबको चौंका देंगे। चूंकि वे इस फिल्म में एक अलग ही अंदाज में नजर आनेवाले हैं। फिल्म में वह एक उम्रदराज किरदार में नजर आयेंगे। कुणाल कोहली ने एक बातचीत में बताया है कि उनकी फिल्म की कहानी के अनुसार मुख्य किरदार जिंदगी के कई शेड्स जी चुका है। वह जीवन के कई आयाम देख चुका है।

गौरतलब है कि इसी फिल्म के सिलसिले में बातचीत के लिए शाहिद व कुणाल ने गोवा में पिछले हफ्ते मुलाकात की। अब देखना यह है कि चार्मिंग स्वीट ब्वॉय शाहिद को दर्शक इस रूप में कितना स्वीकार कर पाते हैं। हालांकि शाहिद खुद मानते हैं कि एक कलाकार के रूप में अभिनेता को हर तरह की फिल्में करती रहनी चाहिए। साथ ही उन्हें प्रयोग से डरना नहीं चाहिए। तभी वह लंबे समय तक इंडस्ट्री में टिक पाता है।

लगता है कि प्रियंका से दूर होने के बाद अब शाहिद अपने काम पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। अच्छी बात है, फिलवक्त वह अपना पूरा ध्यान फिल्म मौसम पर दे रहे हैं, चलिए शाहिद हम यही कहेंगे कि आपके साथ हमें भी आपके नये लुक का इंतजार है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X