Jersey Remake- कबीर सिंह के बाद शाहिद कपूर का अगला धमाका- जर्सी रीमेक पर लग गई मुहर?
सुपरस्टार शाहिद कपूर ने कुछ समय पहले फिल्म कबीर सिंह से धमाका कर दिया था और उनके अभिनय को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। साउथ की फिल्म अर्जुन रेड्डी की रीमेक कबीर सिंह के बाद ये खबर सामने आई थी कि शाहिद कपूर और एक और रीमेक में नजर आने वाले हैं और इस फिल्म का नाम जर्सी है। जी हां फिल्म जर्सी की हिंदी रीमेक को लेकर अब एक बड़ी खबर आ रही है कि शाहिद कपूर कच में इसका हिस्सा बनने जा रहे हैं।
गौरतलब है कि ओरिजिनल फिल्म के डायरेक्टर गौतम तिनौरी इसके हिंदी रीमेक को भी डायरेक्ट करने वाले हैं और इसके लिए उन्होंने अपने असिस्टेंट डायरेक्टर्स की टीम को लॉक कर लिया है। फिलहाल हिंदी फिल्म ऑडियंस के लिए फिल्म के स्क्रिप्ट को हिंदी में फिर से लिखा जा रहा है।

खबर तो ये भी है कि शाहिद कपूर का अब मन बना चुके हैं कि वो सिर्फ और सिर्फ कमर्शियल फिल्में ही करने वाले हैं जिसके लिए वो खास स्क्रिप्ट की तलाश में रहते हैं। इस फिल्म को लेकर पता चला है कि इसकी शूटिंग अगले महीने से शुरु हो सकती है।
हालांकि इस बात को लेकर किसी तरह का आधिकारिक एलान नहीं हुआ है लेकिन इतना तो पक्का है कि शाहिद कपूर काफी बड़ा धमाका करने वाले हैँ। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब किसी साउथ रीमेक ने धमाका किया हो बल्कि ये फिल्में पहले भी काफी धमाल मचा चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications